Press "Like" to follow us

चेहरे को निखारने के लिए 15 नेचुरल घरेलू फेस पैक

हर स्त्री सुन्दर दिखना चाहती है| भीड़ से अलग आकर्षण का केंद्र बनना चाहती है| आधुनिक युग में शरीरिक सौंदर्य की देखभाल के लिए कई महेंगे सौंदर्य प्रसाधन आने लगें है परन्तु बाज़ार में उपलब्ध इन महँगे सौंदर्य प्रसाधनों की अपेक्षा घरेलु फेसपैक चेहरे के सौंदर्य को निखारने के लिए अधिक उपयोगी साबित होते हैं। अब तो विदेशी महिलाएं भी हर्बल थेरेपी एवं प्राकृतिक साधनों पर विश्वास करने लगी हैं। सौंदर्य के इन तत्वों का शरीर की त्वचा पर कोई दुष्प्रभाव नही पड़ता बल्कि यह सौंदर्य वृद्धि में सहायक तथा कीटाणुनाशक होते हैं। बाज़ार में बिकनेवाले महँगे प्रसाधन में मिले रसायन चाहे पल भर के लिए आपका सौंदर्य बढ़ा दें लेकिन इनके दुष्परिणामों को नज़रंदाज़ नही किया जा सकता। खतरनाक प्रभाव छोड़ने वाले यह रसायन आपको असमय ही बुढ़ापे की ओर धकेल देतें हैं।

हमारे रसोईघर में मौजूद बहुत सी चीज़ें सौंदर्य निखारने के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होतीं हैं। त्वचा के लिए उपयोगी कुछ घरेलु फेसपैक तैयार करने की विधियाँ निम्न लिखित है-

1. अंडे का फेस पैक

एक अंडे की जर्दी को फेंटकर उसमें दो चम्मच शहद मिलाकर रख लेना चाहिए। इस लेप को चेहरे पर सप्ताह में एक बार लगाना चाहिए। शीत ऋतु में यह विशेष लाभदायक है। चेहरे की झुर्रियां समाप्त करने के लिए एक अंडे की सफेदी में तीन चम्मच जौ का आटा, और एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। शुष्क त्वचा के लिए एक अंडे की जर्दी में दो चम्मच संतरे का रस, आधा चम्मच नींबू का रस और कुछ बूँदें बादाम का तेल मिलाकर फेंट लेना चाहिये। फिर इसे चेहरे पर आधा घंटा लगा रहने दें।

2. सोया बीन या मसूर की दाल का फेस पैक

50 ग्राम सोयाबीन या मसूर की दाल को रात में भिगों दें। प्रातः काल छिलका उतारकर बारीक पीस लें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध और थोड़ा बादाम रोगन को मिला लें। इस पैक को लगाने से चेहरे की त्वचा चमकने लगती है।

3. बेसन का फेस पैक

बेसन का पैक तैयार करने के लिए एक चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी, आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच जैतून का तेल मिलालें। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा चमकने लगती है।

4. मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

एक छोटा चम्मच बारीक़ पिसी हुई मुल्तानी मिट्टी में एक छोटा चम्मच गुलाबजल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना चाहिए। चेहरे के चिकने भाग पर इसकी गाढ़ी परत चढ़ाएं और शुष्क भाग पर पतली परत लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ताज़े पानी से धोलें।

5. उड़द की दाल का फेस पैक

चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए इसका प्रयोग करते है। सुखी उड़द दाल का 100 ग्राम पाउडर, थोड़ा सा गुलाबजल, ग्लिसरीन और बादाम रोगन, इन सब को फेटें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

6. चन्दन का फेस पैक

चन्दन को पीस कर उसमें गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठण्डक पहुँचती है। यदि चेहरे की त्वचा अधिक चिकनी है तो चन्दन में थोड़ी सी गंधक की मात्रा मिलालें।

7. पुदीने का फेस पैक

हरे पुदीने की पत्तियां पानी में पीसकर चेहरे पर इसका लेप करने से त्वचा की गर्मी दूर होती है।

8. दही और बेसन का फेस पैक

दो चम्मच दही लेकर इसमें एक चम्मच बेसन मिलाकर फेटें। इसे आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। ऐसा करने से लू लगने पर त्वचा को आराम मिलता है।

9. मक्खन का फेस पैक

लू लगने से यदि चेहरे की त्वचा शुष्क हो गयी हो तो मक्खन को पानी के साथ फेंटकर लगाने से आराम मिलता है।

10. खीरे का फेस पैक

खीरे को छीलकर बारीक़ पीस लें, फिर इस में थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम रहती है।

11. इमली का फेस पैक

2 टेबल स्पून भीगी हुई इमली का गुदा, 2 टेबल स्पून नीम्बू का रस और 2 टेबल स्पून ग्लिसरीन लें। इमली का गुदा मैश कर के हाथों पर दस मिनट लगाएं, इससे हाथों का काला पन दूर होगा। इसके बाद नीम्बू के रस मे ग्लिसरीन मिलाएं और हाथों की इससे 10 मिनट तक मालिश करें। यह हाथों की मृत त्वचा को हटाने का बेह्तरीन उपाय है।

12. नीम व तुलसी का फेस पैक

15-15 नीम व तुलसी की पत्तियां पीसकर इसमें 1+8 भाग बेसन और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को संपूर्ण चेहरे पर आधा घंटा लगा रहने दें, और फिर साफ़ पानी से धोलें। लगातार इसका प्रयोग करते रहने से कील मुहासे इत्यादि त्वचा के रोग दूर हो जातें हैं।

13. संतरे का फेस पैक

संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें। फिर एक बादाम भी पीस लें और इसमें आधा चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर मिला लें। अब कुछ पानी की बूँदें मिलाकर हथेली में लेकर ऊपर की ओर रगड़ते हुए प्रतिदिन मालिश करें। इस प्रयोग से साँवली त्वचा की रंगत में अवश्य निखार आएगा।

14. कच्चे दूध का फेस पैक

एक चम्मच कच्चे दूध में बादाम रोगन, नीम्बूरस और गुलाबजल की कुछ बूंदे मिलाकर नित्य रात्रि चेहरे व गर्दन की त्वचा पर लगाने से धीरे-धीरे त्वचा का रंग निखरता जाता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *